Apply Passport Online
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के चरण:
सबसे पहले हमे पासपोर्ट सेवा की Official वेबसाइट पर जाना है। वेबसाइट के दाई ओर ऊपर अकाउंट Signup बटन पे क्लिक करके अपना अकाउंट बनाना है| नए उपयोगकर्ता के रूप में पंजीकरण करें।अपने खाते में लॉग इन करने के लिए अपनी पंजीकृत लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। आप पासपोर्ट अपने मोबाइल से भी apply कर सकते है
आवेदन पत्र भरें:
नए पासपोर्ट या फिर से जारी करने के विकल्प का चयन करें।
आवेदन पत्र (पीडीएफ) डाउनलोड करें या इसे ऑनलाइन भरें।
अपना व्यक्तिगत विवरण दर्ज करें, जैसे नाम, पता और पारिवारिक जानकारी।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें:
शुल्क पासपोर्ट के प्रकार (सामान्य या तत्काल) और पृष्ठों की संख्या (36 या 60) पर निर्भर करता है।
नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या अन्य भुगतान विधियों का उपयोग करके ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।
भुगतान के बाद, निकटतम पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) पर अपॉइंटमेंट बुक करें।
आवश्यक दस्तावेज़
पहचान का प्रमाण ( POI ) आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आदि
पते का प्रमाण ( POA ) यूटिलिटी बिल, आधार कार्ड, आदि
जन्म तिथि का प्रमाण (DOB ) जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, आदि ।
पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाएँ:
अपने दस्तावेज़ों और अपॉइंटमेंट कन्फ़र्मेशन फॉर्म ओर पेमेंट स्लिप के साथ PSK/POPSK पर पहुँचें।
केंद्र पर सत्यापन, फ़ोटो और बायोमेट्रिक्स प्रक्रिया पूरी करें।
अपने आवेदन को ट्रैक करें:
पासपोर्ट सेवा वेबसाइट पर स्थिति को ट्रैक करने के लिए आवेदन संदर्भ संख्या (ARN) का उपयोग करें।
पासपोर्ट डिलीवरी:
सफल सत्यापन और पुलिस क्लीयरेंस के बाद, आपका पासपोर्ट आपके पंजीकृत
पते पर भेज दिया जाएगा।





